BIG BREAKING: बीच शहर देव होटल के पास चलीं गोलियां? दहशत में डूबा इलाका, पुलिस ने बरामद कीं 6 बंदूकें।

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में शुक्रवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के हृदय स्थल में स्थित देव होटल में अचानक गोली चलने की गूंज सुनाई दी। व्यस्त इलाके में हुई इस कथित फायरिंग की खबर जंगल में आग की तरह फैली, जिससे पूरे शहर में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गय  

होटल परिसर में 'हवाई फायरिंग' की चर्चा :घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार देर शाम देव होटल परिसर में अचानक दो राउंड फायरिंग की आवाज आई। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का स्पष्ट कहना है कि परिसर के भीतर गोली चली है। हालांकि, यह 'हवाई फायरिंग' थी या किसी को निशाना बनाया गया था, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे आला अधिकारी :सूचना मिलते ही कोतवाली और गांधीनगर पुलिस की टीम समेत एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल होटल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों और होटल स्टाफ से लंबी पूछताछ की, लेकिन मौके से किसी भी प्रकार के खाली खोखे या गोली चलने के पुख्ता सबूत मिलने की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

एएसपी का बयान : "फायरिंग महज अफवाह, पीछा करने का था विवाद"

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने फायरिंग की घटना को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'महज अफवाह' करार दिया है। पुलिस के मुताबिक :

     पुराना विवाद: हनी सिंह नामक युवक का कुछ लोग बनारस रोड से कार में पीछा कर रहे थे।

रास्ता रोकने की कोशिश: हमलावरों ने हनी सिंह की गाड़ी रोकने का प्रयास किया, जिससे बचने के लिए वह होटल के भीतर सुरक्षित आ गया।

 अफवाह का बाजार: पुलिस का कहना है कि पीछा करने और हंगामे की खबर ने फायरिंग का रूप ले लिया। खुद हनी सिंह ने भी पुलिस को होटल के भीतर किसी भी तरह की गोलीबारी से इनकार किया है।

> "गोली चलने की सूचना पर हमने गहन जांच की है, लेकिन अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पीड़ित को पीछा किए जाने के मामले में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।" अमोलक सिंह ढिल्लो, एएसपी, सरगुजा

जांच के घेरे में 'सच' :भले ले ही पुलिस इसे अफवाह बता रही हो, लेकिन शहर के बीचो-बीच एक प्रतिष्ठित होटल में ऐसी सूचना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वाकई यह केवल पीछा करने का मामला था या फिर पुलिस जांच के बाद कोई बड़ा खुलासा होगा? फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post