जशपुर। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में 1 माह के बच्चे के अपहरण के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्रमुख बिंदु :
🔹 बच्चे की मां बीमार होने के कारण शासकीय अस्पताल जशपुर में भर्ती थी।
🔹 अस्पताल में आरोपी महिला तारा बाई (35 वर्ष) ने बच्चे के परिजनों से पहचान बढ़ाकर उनका विश्वास जीत लिया।
🔹 आरोपी ने बच्चे की बीमारी का झाड़-फूंक से इलाज कराने का झांसा दिया।
🔹 बाद में परिजनों को खाना खिलाने के बहाने बस स्टैंड के पास एक होटल ले गई।
🔹 खाना खाने के दौरान बच्चे को गोद में लेकर आरोपी महिला मौके से फरार हो गई।
🔹 घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
🔹 मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
🔹 अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध महिला की पहचान की गई।
🔹 तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस जांच के आधार पर टीम आरोपी तक पहुंची।
🔹 पुलिस ने आरोपी को ग्राम दातुनपानी, चौकी पंडरापाठ, थाना बगीचा क्षेत्र से हिरासत में लिया।
🔹 आरोपी के कब्जे से 1 माह का बच्चा सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
🔹 आरोपी महिला की तीन शादियां हो चुकी हैं।
🔹 पहली शादी से उसके बच्चे हैं, लेकिन बाद की दो शादियों से संतान नहीं हुई।
🔹 कुछ समय पहले उसका गर्भपात हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।
🔹 इसी कारण वह बच्चा चोरी करने की नीयत से अस्पतालों के आसपास घूमती रहती थी।
🔹 अस्पताल में मिले दंपति के बच्चे को अपना निशाना बनाया और योजना बनाकर अपहरण कर लिया।
पुलिस कार्रवाई
🔹 आरोपी तारा बाई, उम्र 35 वर्ष, निवासी दातुनपानी, चौकी पंडरापाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर को गिरफ्तार किया गया।
🔹 मामले में बीएनएस की धारा 140(3) भी जोड़ी गई।
🔹 आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
🔹 बरामद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
