*पुलिस की बड़ी सफलता : 51 गुम मोबाइल फोन खोजकर उनके मालिकों को लौटाए गए*



*💥 दिनांक : 23.06.2026 💥*


➡️जशपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन की खोज एवं वापसी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 51 नग मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 50 रुपये है।

➡️इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि मोबाइल फोन आज के समय में केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है। मोबाइल फोन गुम होने अथवा गलत व्यक्तियों के हाथ लगने पर उसमें सुरक्षित निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट एवं अन्य महत्वपूर्ण डाटा का दुरुपयोग किया जा सकता है। इसलिए नागरिकों को अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना अथवा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल में आवेदन दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी खोजबीन की जा सके , साथ ही डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों से यातायात नियमों के पालन करते हुए, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट लगाने हेतु जागरूक किया व बताया कि दुर्घटना कभी बोल कर नहीं होती है, इसलिए जागरूक रहे, सतर्क रहें, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए बेशकीमती है,। जागरूक रहे व अपने परिवार व दोस्तों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु, जशपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे, यातायात जागरूकता अभियान का हिस्सा बनते हुए सहयोग प्रदान करें।

➡️ जशपुर पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल में प्राप्त आवेदनों पर विशेष अभियान चलाकर तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की खोज की गई और उन्हें बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किया गया।

*➡️उक्त कार्यवाही में साइबर सेल जशपुर की विशेष भूमिका रही। साइबर टीम द्वारा लगातार तकनीकी निगरानी एवं ट्रैकिंग कर विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिससे मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई।

➡️कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार, डीएसपी श्री भावेश कुमार समरथ, डी एस पी कुंजराम चौहान,निरीक्षक श्री संत लाल आयाम, उप निरीक्षक श्री नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक अनिल सिंह एवं आरक्षक सोन साय भगत सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनकी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*➡️जशपुर पुलिस द्वारा आमजन की संपत्ति की सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।📱*

Post a Comment

Previous Post Next Post