विद्यार्थियों की तैयारी को मिलेगा नया आयाम: बीईओ बसंत चतुर्वेदी


 जिला जांजगीर-चांपा
बम्हनीडीह। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और वार्षिक परीक्षा की तैयारी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने शासकीय हाई स्कूल करनौद एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेमरिया का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की फेयर कॉपियों का अवलोकन किया तथा उन पर हस्ताक्षर कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बीईओ श्री चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को एक महत्वपूर्ण अध्ययन पद्धति अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि मासिक, तिमाही एवं अर्धवार्षिक परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों और उनके उत्तरों के लिए अलग से ‘विशेष परीक्षा कॉपी’ तैयार करें। उनके अनुसार यह कॉपी वार्षिक परीक्षा से पहले त्वरित पुनरावृत्ति (रिवीजन) का प्रभावी माध्यम बनेगी और विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी।

शिक्षा विभाग की इस पहल को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उपयोगी बताते हुए सराहा है। माना जा रहा है कि इस तरह के मार्गदर्शन से छात्र-छात्राओं में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिलेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post