जांजगीर-चांपा
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का उद्देश्य से स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया(विकास खंड बम्हनीडीह)के विद्यार्थियों का आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में राजस्व विभाग के पटवारी सरपंच व शिक्षा विभाग के शिक्षक तथा विद्यार्थियों के पालकों की सहमति में आवेदन पत्रों की जांच और आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन किया गया।शिविर में 72 प्रमाण पत्र तैयार किए गए।
प्रशासन का उद्देश्य है कि विद्यालय को विद्यालय स्तर पर ही आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाए ताकि उन्हें छात्रवृत्ति शासकीय योजनाओं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े जिला प्रशासन ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में ऐसे विशेष शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों का समय पर आय,जाति और निवास उपलब्ध कराया जा सके।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे ने दी।

