वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह

 


'युवा संकल्प से विकल्प' कार्यक्रम के तहत अक्टूबर-नवंबर में होगा भव्य आयोजन, बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने की सौजन्य भेंट

बम्हनीडीह। वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में इस वर्ष भी 'युवा संकल्प से विकल्प' कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन, क्विज प्रतियोगिता एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अक्टूबर-नवंबर माह में विकासखंड बम्हनीडीह में आयोजित होगा।

आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बसंत चतुर्वेदी ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने बीईओ के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने, शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर दिशा देने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने मंत्री को बम्हनीडीह ब्लॉक में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं नवाचारों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 'युवा संकल्प से विकल्प' कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2014 में तत्कालीन कलेक्टर श्री ओपी चौधरी द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में की गई थी। पिछले 12 वर्षों से यह अभियान लगातार बम्हनीडीह ब्लॉक, जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी विकासखंड स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन, क्विज प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं *



Post a Comment

Previous Post Next Post