गेरवानी शराब दुकान में फायरिंग! पिस्टलनुमा हथियार से चली गोली, प्राइवेट गार्ड घायल 😱

 

रायगढ़, 18 अगस्त 2026। गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में सोमवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पिस्टलनुमा हथियार से की गई फायरिंग में दुकान की सुरक्षा में तैनात प्राइवेट गार्ड घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे शराब दुकान के सामने एक युवक पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर युवक ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी और पिस्टलनुमा हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली प्राइवेट सुरक्षा गार्ड चन्द्रशेखर पटेल को लगी, जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए आहाता के पीछे जाकर छिप गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस, साइबर पुलिस, आबकारी विभाग और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।

पुरी वीडियो 📸 देखे

https://youtu.be/mVcvgiWTtWI

https://youtu.be/v7k4SLuphYs

घायल गार्ड की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2026 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में धारा 296, 351(3) और 109(1) BNS के तहत कार्रवाई की गई है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है

📰 ख़बर टाइम्स छत्तीसगढ़ 🇮🇳

रिपोर्टर — ANURAG

Post a Comment

Previous Post Next Post