सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 ASI समेत 61 पुलिसकर्मियों के तबादले



कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने SP सुनील शर्मा का बड़ा निर्णय, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी; प्रशासनिक कसावट के लिए आगे भी जारी रहेंगे फेरबदल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत 10 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) सहित कुल 61 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल में लंबे समय से एक ही थाना, चौकी अथवा शाखा में पदस्थ पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना, कार्यप्रणाली में गतिशीलता लाना और आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित, पारदर्शिता, जवाबदेही और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक सुधार की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। पुलिसिंग को धरातल पर और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही आम नागरिकों को त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

61 पुलिसकर्मियों के इस तबादला आदेश से जिले के पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों और नई कार्यप्रणाली की शुरुआत होगी




Post a Comment

Previous Post Next Post