विशेष ग्राउंड रिपोर्ट — पत्थलगांव (जशपुर)
पत्थलगांव में अब बच्चों का व्यापार कोई अपराध या त्रासदी नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता "स्टार्टअप" बन चुका है! जी हां, सही सुना आपने। पत्थलगांव में बच्चा बेचना अब वैसा ही आम काम हो गया है जैसे सुबह-सुबह राशन की दुकान से दूध-ब्रेड खरीदना।
चट्टान पारा से आई यह ताज़ा और सनसनीखेज खबर प्रशासनिक नाकामी के मुंह पर एक करारा तमाचा है। खबर है कि लगभग एक महीने पहले चट्टान पारा निवासी एक महिला ने अपने दूध पीते मासूम बच्चे का सौदा कर डाला। और जरा ठहरिए... यह कोई पहली बार नहीं था! मैडम का यह दूसरा सफल "सौदा" था। इससे पहले भी वह अपना एक बच्चा मार्केट में निपटा चुकी हैं।
जब कारण पूछा गया तो जवाब ऐसा मिला कि इमोशनल ड्रामा भी फीका पड़ जाए— "पति जेल में बंद है, उसे छुड़वाना है... अब बच्चा न बेचूं तो क्या करूं?"
वाह! क्या गजब की वफादारी है और क्या बेजोड़ लॉजिक है! पति देव को सलाखों के पीछे से निकालने के लिए कलेजे के टुकड़े की बोली लगा दी गई, और हमारी कानून व्यवस्था? वह शायद आराम फरमा रही है।
पत्थलगांव वासियों, सावधान! बच्चा सुरक्षा स्वयं आपकी जिम्मेदारी है
प्रशासन का रवैया देखकर तो ऐसा लगता है जैसे पत्थलगांव पुलिस और बाल कल्याण विभाग ने इस मामले में 'नो इंटरफेयर' की पॉलिसी अपना ली है।
* प्रशासन की अनोखी चुप्पी: तीन-तीन बार बच्चे बिक गए, पूरा मोहल्ला जानता है, सूत्र चिल्ला-चिल्लाकर खबर दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन ऐसा मौन साधे बैठा है मानो पत्थलगांव में बच्चों की नहीं, पुरानी साइकिलों की खरीदी-बिक्री चल रही हो।
* कार्रवाई? वो क्या होती है! आज तक किसी भी मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। शायद खाकी वर्दी वाले किसी बड़े मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं या फिर 'चाइल्ड सेलिंग' को पत्थलगांव का नया लोकल ट्रेड मान चुके हैं।
जनता के लिए चेतावनी: सरकार के भरोसे मत रहिए!
यदि आप पत्थलगांव या आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो अपने बच्चों की सुरक्षा अपने हाथों में लीजिए। यहां कब कौन सा "मजबूर" माता-पिता या बच्चा चोर आपके मासूम पर नजर लगा ले और कल को उसे किसी नए बहाने के नाम पर बेच दे, कुछ कहा नहीं जा सकता।
पत्थलगांव में मासूमों का सौदा एक घटिया खेल बन चुका है, और इस खेल के दर्शक बने बैठे हैं हमारे जिम्मेदार अधिकारी। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद भी साहब लोगों की नींद टूटती है, या फिर अगले "बच्चा बिक्री ऑफर" का इंतजार किया जाता है!
