जशपुर -: छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में आयोजित की गई। कुल 44 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा से पूर्व गौ की महत्ता प्रतिपादित करने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में श्री कमलेश चंद्रा जी जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आमंत्रित किया गया। उनके द्वारा गाय की वैज्ञानिक एवं धार्मिक महत्ता के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया ।
मुख्य अतिथि श्री मुरारीलाल अग्रवाल जी जिला संघ संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गौ रक्षा हेतु सभी विद्यार्थियों को संकल्प दिलवाया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री वेदानंद आर्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान कर गौ पालन करने की बात कही l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष पाढ़ी जी के द्वारा आभार प्रकट किया गया l तत्पश्चात सभी विद्यार्थी गौ विज्ञान परीक्षा हेतु परीक्षा कक्षा में प्रवेश किए । कार्यक्रम में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री जगरनाथ पाढ़ी, गौ विज्ञान परीक्षा नोडल अधिकारी संजय यादव और सभी विद्यार्थियों के अभिभावक गण मौजूद थे। सभी को गौ रक्षा हेतु संकल्पित किया गया, गौ रक्षा से संबंधित नारे लगवाए गए।

