पत्थलगांव।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कलंकित करने और 'सूत्रों' के हवाले से डराकर ब्लैकमेल करने का एक बेहद सनसनीखेज मामला पत्थलगांव से सामने आया है। खबर है कि क्षेत्र के कुछ तथाकथित पत्रकारों ने पत्थलगांव के एक प्रतिष्ठित खाद व्यापारी को अपना निशाना बनाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि व्यापारी के गोदाम में जबरन घुसने और वहां कुछ भी अवैध न मिलने के बावजूद, पुरानी वीडियो का डर दिखाकर 5 लाख रुपये की मोटी डिमांड की गई।
आखिरकार, "ऊपर तक पहुंच" और "सरकार से सीधे संबंध" होने का रौब दिखाकर व्यापारी को इस कदर डराया गया कि सौदा ढाई लाख रुपये में तय हुआ। व्यापारी ने सिर्फ इसलिए घुटने टेके क्योंकि उसे आगे शांति से अपना व्यापार करना है।
📌 भाजपा मंडल अध्यक्ष की चेतावनी: "व्यापारी भाई एक हो जाएं..."
इस उगाही के खेल से पत्थलगांव के व्यापारिक और राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा भी सभी सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक संदेश जारी कर व्यापारियों को सचेत किया गया है:
> "आज पत्थलगांव में कुछ खाद व्यापारियों के साथ बड़ा खेला की खबर मिल रही है - सूत्र"
> "व्यापारी भाई अभी भी एक हो जाये नही तो आने वाला समय भयावह होगा"
>
इस संदेश ने साफ कर दिया है कि पत्थलगांव में व्यापारियों को डराकर पैसे ऐंठने का यह धंधा किस कदर पैर पसार चुका है।
🛑 "पैसा नहीं दोगे, तो झूठी खबर चला देंगे" – ब्लैकमेलिंग का नया पैटर्न
तथाकथित पत्रकारों का दुस्साहस देखिए—व्यापारी को खुली धमकी दी गई है कि अगर पैसा नहीं मिला, तो खाद की कालाबाजारी या गड़बड़ी की झूठी खबर चलाकर उसका बिजनेस बर्बाद कर दिया जाएगा। वे खुलेआम दावा कर रहे हैं कि "हमें न्यूज़ पोर्टल का पैसा आता है, हमारी पहुंच ऊपर तक है, ऐसा फंसाएंगे कि कोई बचा नहीं पाएगा।"
⚠️ जनता और व्यापारियों में खौफ, पुलिसिया कार्रवाई पर भी संशय
हैरानी की बात यह है कि पीड़ित व्यापारी इस कदर डरा हुआ है कि वह पुलिस में शिकायत करने से भी कतरा रहा है। व्यापारियों में यह डर बैठ गया है कि शिकायत के बाद भी इन तथाकथित पत्रकारों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि उल्टा शिकायतकर्ता को ही परेशान होना पड़ेगा।
💥 'विस्फोटक' खुलासे का इंतजार: सबूत हैं तैयार!
इस पूरी ब्लैकमेलिंग और उगाही का ऑडियो/रिकॉर्डिंग (सबूत) सुरक्षित रख लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित पक्ष और जागरूक नागरिक अभी इन कथित ब्लैकमेलरों की अगली चाल का इंतजार कर रहे हैं।
जैसे ही इन तथाकथित पत्रकारों द्वारा व्यापारी को बदनाम करने के लिए खाद की कोई भी झूठी खबर चलाई जाएगी, वैसे ही इस वसूली गैंग के 3 मुख्य चेहरों (नामों) का सीधा और बड़ा खुलासा साक्ष्यों के साथ किया जाएगा।
पत्थलगांव की जनता और प्रशासन से बड़ा सवाल:
> क्या पत्रकारों के चोले में छिपे इन वसूलीबाजों के डर से अब व्यापारी अपना धंधा बंद कर दें? क्या प्रशासन ऐसे तत्वों पर नकेल कसेगा या व्यापारी यूं ही घुट-घुट कर पैसे देने को मजबूर रहेंगे?
>
देखते रहिए... नाम और चेहरे बहुत जल्द बेनकाब होंगे!
पुरानी वीडियो के बेस में व्यापारी को डराने की धमकी

