संवेदनशील मामला: [जशपुर] में एक दुखद घटना सामने आई।

 


जशपुर:-खबर जशपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है, जहां एक 13 वर्षिय नाबालिग बच्ची से साढ़े 17 वर्षिय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है

घटना के सबन्ध में अब तक जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार 13 वर्षिय नाबालिग बच्ची जशपुर में चल रहे मेला में अपने सहेलियों के साथ घूमने गयी थी, वहां उसका परिचित आरोपी साढ़े 17 वर्षिय लड़का मिला, और मेला घुमाने की बात कह कर मेला घुमाने लगा, इस बीच उसकी सहेलियों उनसे अलग हो घर चली गयी।

वहीं साढ़े 17 वर्षिय युवक जो नियत में खोट लिए प्लानिंग में था। वह मेला घुमाते घुमाते शाम के साथ रात हो गयी, वहीं बच्ची बार बार रात होने के कारण डर से घर जाने को बोलती रही, युवक घर छोड़ दे रहा हूँ, कहकर उसे अपने बड़े पिताजी के घर ले गया, और गायब हो गया।

वहीं बच्ची के पास रात एक बजे आया और उसके मना करने पर भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस बीच परिजनों के अनुसार पुलिस को गुमशुदा की जानकारी दी गयी।

वही परिजनों ने भी अपने स्तर पर खोजबीन जारी की, तो उन्हें किसी ने बताया कि शाम उसे उस आरोपी युवक के साथ देखा गया था। जिस जानकारी के बाद युवक के घर परिजन पहुंचे, तब पता चला की सुनसान में उसके बड़े पिता का मकान है वहां की जानकारी मिली, जहां से परिजन पहुंचे, उन्हें उनकी बच्ची रोती सिसकती बच्ची मिली। और सारा वाक्या परिजनों को कह सुनाया।

जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता 2023 के धारा 137 (2) 64 और किशोर न्याय सरंक्षण अधिनियम 4 तहत मामला दर्ज कर लिया है, अब तक यह जानकारी नही मिल पायी है, कि साढ़े 17 वर्षिय युवक को पुलिस किशोर न्यायालय में प्रस्तुत कर पाई है या नहीं ?

वहीं साढ़े 17 वर्षिय किशोर युवक के इस कृत्य से इलाके में सनसनी है, वहीं इस तरह के घिनौने कृत्य को जिस तरह बालिग होने में 6 महीने कम होने के बावजूद कृत्य ने वर्तमान परिदृश्य में समाज पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post