त्यागपत्र स्वीकृत, भुनेश्वर सूर्यवंशी बने विकासखंड अध्यक्ष

जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, जिला शाखा जशपुर द्वारा विकासखंड दुलदुला में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड अध्यक्ष श्री सबेद यादव के वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है।

संघ द्वारा TET जैसे महत्वपूर्ण विषय को ध्यान में रखते हुए एवं संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नोनियाटाला, संकुल सिरिमकेला के शिक्षक एल.बी. श्री भुनेश्वर सूर्यवंशी को विकासखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष संतोष टांडे ने श्री सूर्यवंशी को विकासखंड दुलदुला में खंड स्तरीय बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी के पुनर्गठन की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post