सक्ती- जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती के मेधावी छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में राघव अग्रवाल ने 96% अंक प्राप्त कर नगर, विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

 




जिला सक्ति 

राघव अग्रवाल के पिता अमित अग्रवाल, माता श्रीमती कोमल अग्रवाल (फर्म सेवाराम घासीराम) ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपने पुत्र की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करते हुए यह सफलता हासिल की है।


विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। स्कूल परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post