➡️ जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों पर नजर रखी हुई है, व गौ तस्करों की धर पकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही है, जशपुर पुलिस के द्वारा विगत दो सप्ताह में जिले के अलग अलग थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत कुल 82 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराते हुए,08 गौ तस्करों को गिरफ्तार करने व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप, ट्रक सहित तीन वाहनों को जप्त करने में सफलता मिली है। इसी क्रम में दिनांक 14.04.26 को थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 09 नग गौ वंशों को बचाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
➡️ थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.04.26 को लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक JH - 01- FP -3193 में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गौ वंशों को भरकर जशपुर की ओर से लोदाम के रास्ते झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए सूचना की तस्दीक हेतु पतराटोली जाया गया, इसी दौरान रास्ते में संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उक्त पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदिग्ध पिकअप के चालक ने पुलिस को देखकर,पिकअप को न रोककर तेजी से भगाने का प्रयास करने लगा, पुलिस की टीम संदिग्ध पिकअप का पीछा कर रही थी, पुलिस को पीछा करते देख, पिकअप चालक कुछ दूर आगे नेशनल हाइवे 43 में भलामंडा तिराहा के पास पिकअप वाहन को छोड़कर कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया था, पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पाया कि पिकअप वाहन में कुल 09 नग गौ वंशों को ठूस ठूस कर भरा गया था। पुलिस के द्वारा सभी 09 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया, व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को चिन्हित कर लिया था, जिसकी पहचान इमरान खान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम साईं टांगर टोली के रूप में हुई थी, पुलिस उसकी धरपकड़ हेतु कार्यवाही कर रही थी, इसी दौरान पुलिस के द्वारा आस पास के एरिया में सर्च कर इमरान खान को हिरासत में लेकर लाया गया।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी इमरान खान के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 ( 1) (क)( घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार करते हुए दिनांक 15.04.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ उल्लेखनीय है कि आरोपी इमरान खान आदतन अपराधी है उसके विरुद्ध थाना लोदाम, नारायणपुर व कुनकुरी में पूर्व भी है दर्ज गौ तस्करी तथा चोरी के कई प्रकरण दर्ज है, जिसमें वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत , आरक्षक बसंत खुटिया, हेमंत कुजूर, महेश यादव एवं हरीश केवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ ज्ञातव्य है कि जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 31.03.26 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुआडीह में पैदल हांक कर ले जा रहे 10 गौ वंशों को मुक्त कराते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, उसी दिनांक को पुलिस ने थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मरोल के जंगल में पैदल हांक कर ले जा रहे 05 नग गौ वंशों को बरामद किया था, आरोपी जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए थे,। दिनांक 01.04.26 को चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत घाघरा जंगल में पैदल हांक कर ले जाते हुए 12 गौ वंशों को मुक्त कराते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। दिनांक 03.04.26 को पुलिस ने चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत बंदरचुवा ठाकुर टोली में एक पिकअप वाहन से ले जा रहे 12 नग गौ वंशों को बरामद किया था, जिसमें आरोपी फरार हो गए थे,। दिनांक 10.04.26 को चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत एक ट्रक से तस्करी कर ले रहे 21 नग गौ वंशों को बचाया गया था व एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। दिनांक 10.04.26 को चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत गुल्लू में पैदल हांक कर ले जा रहे 10 नग गौ वंशों को मुक्त कराते हुए 01 आरोपी गौ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी। इसी क्रम में दिनांक 11.04.26 को पुलिस के द्वारा एक स्कार्पियो वाहन में ठूस ठूस कर भरे गए 04 नग गौ वंशों को मुक्त कराने में सफलता मिली थी।
➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि गौ तस्करी को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत सक्रिय है, गत दो सप्ताह में 82 गौ वंशों को पुलिस ने मुक्त कराया है, मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया है, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।
