सह संपादक सुखदेव आजाद
बेमेतरा
जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बेमेतरा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के प्रगणकों (एन्यूमरेटर) एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइज़र) की सक्रिय सहभागिता रही।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को जनगणना कार्य से संबंधित दायित्वों, प्रक्रियाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, उन्हें घर-घर जाकर जानकारी संकलन की प्रक्रिया, डेटा की शुद्धता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के संबंध में विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया।
जिला प्रशासन ने इस अवसर पर सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Tags
जिला बेमेतरा


