जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़। सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 52 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 10,400 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोड़म में छापेमारी की गई।
छापे के दौरान फुलबाई यादव (52 वर्ष) को उसके घर से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से कुल 52 बल्क लीटर शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 169/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक, प्रधान आरक्षक भंवरलाल काटले, आरक्षक गौतम जांगड़े, महिला आरक्षक शकुन्तला जायसवाल एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

