सह संपादक सुखदेव आजाद
जिला कोरिया
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की कड़ी समीक्षा की।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि स्वास्थ्य जैसी संवेदनशील व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अगर कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, समय पर टीकाकरण और पोषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों से जवाब-तलब करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित हों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Tags
जिला कोरिया


