जिला कोरबा
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस द्वारा अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस ने दो दिनों में बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान 10 और 11 अप्रैल 2026 को सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया अभियान के तहत 10 अप्रैल को 4 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए, kजबकि 11 अप्रैल को 17 स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। इस प्रकार कुल 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटी मिलाकर 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है
पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इन पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सजग कोरबा सतर्क कोरबा अभियान के तहत आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


