सुखदेव आज़ाद
जिला जाजगीर चापा
जांजगीर,राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया, जब मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर एक समाजसेवी ने अपने जीवन में 23वीं बार रक्तदान किया।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता शत्रोहन पाटले जी की माता फूलबाई पाटले जी को अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ने पर उनके परिवार द्वारा संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही संबंधित व्यक्ति तुरंत अपने घर से जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचे और बिना किसी देरी के रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार हमें हमेशा मानव कल्याण और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके अनुसार, जब भी किसी जरूरतमंद को सहायता की आवश्यकता हो, तो हमें तत्काल आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें, क्योंकि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है।
🩸 रक्तदान – महादान 🩸

