सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला
बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मड़कड़ी में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर के दौरान सामने आई शिकायत पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की।
संपादक के अनुसार, आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे ऐसे शिविरों का उद्देश्य तभी सार्थक होता है जब उन पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही हो।
इसी क्रम में एसडीएम प्रफुल्ल रजक के निर्देश पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की उपस्थि
ति में संबंधित स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए विवादित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
ति में संबंधित स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए विवादित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
प्रशासन की इस तत्परता से न केवल शिकायतकर्ता को राहत मिली, बल्कि क्षेत्र में यह संदेश भी गया कि शासन-प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।