जानकी वन धाम में शिवालय प्राण-प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति


सह संपादक सुखदेव आजाद 

जिला कबीरधाम 

कबीरधाम जिला के प्रसिद्ध जानकी वन धाम में आयोजित शिवालय प्राण-प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल एवं विधायक श्रीमती भावना बोहरा के साथ सहभागिता की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण का विशेष संचार हुआ।


प्राकृतिक हरियाली और घने जंगलों से आच्छादित जानकी वन धाम आज आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक विरासत और श्रद्धा का अद्भुत केंद्र बनकर उभर रहा है। यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा देने वाला एक प्रमुख आकर्षण भी बनता जा रहा है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस आयोजन को क्षेत्र के विकास और धार्मिक महत्व को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


Post a Comment

Previous Post Next Post