जिला महासमुंद
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोचर्रा में गाली-गलौज और मारपीट के बाद प्राणघातक हमले की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत नाबालिग बालकों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 13 अप्रैल 2026 की है, जब आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पिथौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इस संबंध में थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 238/2015 के तहत धारा 109 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।
Tags
जिला महासमुंद

