मामूली विवाद के बाद दो बच्चों के साथ महिला लापता, तलाश जारी

 

पत्थलगांव (छत्तीसगढ़): पुरानी बस्ती निवासी एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला का नाम पूर्णिमा वर्मा है। बताया जा रहा है कि घर में हुए मामूली विवाद के बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर बिना बताए कहीं चली गई है।


परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के सदस्य गहरी चिंता में हैं और उन्होंने पुलिस व आम जनता से मदद की अपील की है।

लापता व्यक्तियों का विवरण:

नाम: पूर्णिमा वर्मा (साथ में दो बच्चे)

निवासी: पुरानीबस्ती (पत्थलगांव) जिला जशपुर छत्तीसगढ़ 

कारण: घरेलू विवाद के बाद घर छोड़ा

अपील:

यदि किसी भी व्यक्ति को पूर्णिमा वर्मा या उनके बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम भी दिया जाएगा।


संपर्क नंबर पति किशन वर्मा 8815008979



........

Post a Comment

Previous Post Next Post