बीमारी से टूटा 26 वर्षीय युवक, घर में फांसी लगाकर दी जान

 

जशपुर (कांसाबेल क्षेत्र)

जशपुर जिले के थाना कांसाबेल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुजीबहार में एक 26 वर्षीय युवक द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अविनाश टोप्पो (26 वर्ष) निवासी ग्राम सुजीबहार के रूप में हुई है, जो बैंगलोर में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि बीमार होने पर उसने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे वापस घर लाया गया।
परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जशपुर ले जाया गया, जहां जांच में सामने आया कि उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। इस गंभीर बीमारी के कारण वह काफी मानसिक तनाव में रहने लगा था।
दिनांक 06 मई को जब परिजन घर पर मौजूद नहीं थे, उसी दौरान युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कांसाबेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post