जांजगीर-चांपा में कोयला हेराफेरी का बड़ा खुलासा, 3 ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार



जिला जांजगीर-चांपा 

जांजगीर-चांपा जिले में कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले तीन ट्रक ड्राइवरों को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 115.04 मीट्रिक टन कोयला और तीन ट्रेलर जब्त किए हैं

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 269/26 के तहत धारा 316(3) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है ऐसे हुआ मामले का खुलासा

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड (PIL) चांपा के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने 28 मई 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत में बताया गया कि भास्करपारा कोल माइंस सूरजपुर से कुवर ट्रांसपोर्ट भैयाथान के माध्यम से तीन ट्रेलरों में कोयला भेजा गया था आरोपी ड्राइवर शेख सरफरोज अजमत अंसारी और रामचन्द्र 25 मई को कोयला लेकर रवाना हुए और 27 मई को पीआईएल चांपा पहुंचे। प्लांट में कोयला खाली करने के दौरान उसकी गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद जांच में मिलावट का खुलासा हुआ।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अमझर स्थित गणेश कोल डिपो में ट्रकों से उच्च गुणवत्ता वाला कोयला उतारकर उसकी जगह घटिया कोयला भर दिया था आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गणेश कोल डिपो अमझर से बदला गया कोयला बरामद किया और तीनों ट्रेलरों को जब्त कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. शेख सरफरोज (35 वर्ष) निवासी गढ़वा, झारखंड

2. अजमत अंसारी (32 वर्ष) निवासी गढ़वा, झारखंड

3. रामचन्द्र (30 वर्ष) निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव उपनिरीक्षक सत्यम चौहान आरक्षक ईश्वरी राठौर गौरीशंकर राय एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही



Post a Comment

Previous Post Next Post