जिला कोरबा
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
Tags
जिला कोरबा

