जिला जांजगीर चांपा
बम्हनीडीह। विकासखंड बम्हनीडीह को नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में बसंत चतुर्वेदी मिले हैं। सोमवार को उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की प्रतिबद्धता जताई। निवर्तमान बीईओ रत्ना थवाईत ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा।
पदभार ग्रहण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यभार संभालने से पूर्व श्री चतुर्वेदी ने अपने माता-पिता तथा कुल देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर नई पारी की शुरुआत की।
कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा विभाग की प्राथमिकता विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी समन्वय, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने समयबद्ध, जिम्मेदार और गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति विकसित करने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे और नवपदस्थ बीईओ के सफल कार्यकाल की कामना की
Tags
जिला जांजगीर चांपा