माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंचकर कांवड़ यात्रा के शुभारंभ में शामिल हुईं विधायक गोमती साय

 


अमरकंटक। आज पवित्र नगरी अमरकंटक में माँ नर्मदा के उद्गम स्थल पर पहुंचकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान ज्वालेश्वर महादेव के मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कांवड़ यात्रा के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों में उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। माँ नर्मदा के उद्गम स्थल से शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा आस्था, श्रद्धा और भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जी सैकड़ों श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

विधायक गोमती साय ने कहा कि माँ नर्मदा और भगवान महादेव की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे तथा सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली आए, यही मेरी प्रार्थना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post