रायगढ़। जिला रायगढ़ भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ की प्रेस वार्ता में विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय शामिल हुईं।
इस अवसर पर गोमती साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ विभिन्न सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में गरीब, वंचित, महिला, युवा और किसान सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ उनके इसी सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और सेवा के इस संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।





