*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनुज कुमार प्रजापति पिता संतोष प्रजापति उम्र 19 साल निवासी तामेश्वर नगर थाना रामानुजगंज के द्वारा दिनांक 22. 09 26 को एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.09.26 एवं 18.09 26 के दरमियानी रात तालिब अंसारी रफीक अंसारी एवं अन्य साथियों, निवासी कानपुर के द्वारा कनकपुर गोदाम में घुसकर 12 नग लोहे का पाइप अनुमानित कीमत लगभग 24000 चोरी कर ले गया है।*
*प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आरोपी के मेमोरेंडम कथन एवं उनके निशान देंही पर चोरी की गई मसरूका को बरामद कर जप्त किया गया है आरोपियों के विरुद्ध सदर धारा का अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है जहां से आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया हैं*
