ग्रामीण बैंक में मैनेजर व केशियर के अनुपस्थिति में ध्वजारोहण होने से मंडल अध्यक्ष ने जताई - नाराजगी

पत्थलगांव । जहां एक ओर पूरा देश आजादी के 77वें गणतंत्र दिवस मना रहे है। और जगह जगह भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वही जशपुर जिले के ग्राम पंचायत तमता के ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर ऊपस्थित न होने के कारण मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल एवं अन्य लोगों में नाराजगी देखी गई है। प्रभात फेरी में शामिल होने आए लोग अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं कि यहां बैंक के सामने लंबे समय से ध्वजा रोहण की  जाती आ रही है और सोमवार को बैंक के कर्मचारी मैनेजर और केशियर किसी ने ध्वजा रोहण में शामिल होना जरूरी नहीं समझा हालांकि बैंक कर्मी हड़ताल के कारण उपस्थित नहीं हुए या छुट्टी लेकर उपस्थित नहीं हुए इसकी जानकारी हमे नहीं मिली है ।

जिससे लोगों में नाराजगी जताई जा रही है वहीं बैंक परिसर में लगे तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण गांव के प्रतिष्ठित नागरिक श्री गोविंद प्रसाद अग्रवाल जी के द्वारा किया गया l

Post a Comment

Previous Post Next Post