पत्थलगांव -: ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय पत्थलगांव में दिनांक 30.01.2026 को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था । जिसमें सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया । जिसमे पवन अग्रवाल ने ठाकुर शोभासिंह महाविद्यालय मै तृतीय वर्ष में सबसे ज्यादा अंक अर्जित करके पत्थलगांव यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं परचम लहराया । पवन अग्रवाल बचपन से ही मेधावी छात्र रहे है । एवं जानकारी मिलती है कि उन्होंने अपने दशम कक्षा मै सीजीबीएसई परीक्षा में गणित विषय में 100 में 98 अंक अर्जित किए थे । लेकिन पत्थलगांव में गणित विषय की उचित शिक्षा न होने के कारण उन्होंने वाणिज्य संकाय को चुना । पवन अग्रवाल अपने समस्त दायित्वों का निर्वहन करते हुए भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं , पवन मानसिक एवं शारीरिक दोनों रूप से अपने आप को दृढ़ रखते हैं । अभी पवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नगर कार्यवाह के रूप में समाज की सेवा कर रहे है...!!
पवन अग्रवाल ने ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक से प्राप्त किया प्रथम स्थान
byAman gupta
-
0
