पत्थलगांव में झारखंड की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 56 लीटर जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

 

पत्थलगांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्य की अवैध शराब के साथ एक आरोपी लाल साय उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पंडरीपानी, भद्रापारा

को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जिला जशपुर के आबकारी वृत्त पत्थलगांव अंतर्गत अन्य प्रान्त की मदिरा के विक्रय के विरुद्ध यह छापामार की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) क, 34(2), 36 व 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से झारखंड राज्य निर्मित कुल 56 लीटर छप्पन लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई।आरोपी के पास से 280 नग झारखंड राज्य निर्मित रॉयल झारखंड, झारखंड डीलक्स एवं सी लीकर ब्रांड की शराब बरामद की गई।इस छापामार कार्रवाई में विवेचक अधिकारी यज्ञ शरण शुक्ला सहित आबकारी आरक्षक जुगल पटेल, मुख्य आरक्षक छक्के लाल, कृनेश सिन्हा तथा नगर सैनिक मंजीत महेश्वर का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत दें। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post