➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.04.26 की प्रातः करीबन 04.30 बजे थाना कांसाबेल पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक ट्रक क्रमांक JH -02-BM -4221 में भारी मात्रा में गौ वंशों को भरकर पत्थलगांव कांसाबेल की ओर से नेशनल हाइवे 43 पर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना कांसाबेल की पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल बेला घाट में नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान संदिग्ध ट्रक आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, पुलिस को देखकर संदिग्ध ट्रक का चालक गाड़ी को न रोककर, तेजी से वाहन भगाने लगा, पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध ट्रक का पीछा किया जा रहा था, पुलिस को पीछा करते देख संदिग्ध ट्रक का चालक रास्ते में आगे ग्राम नारायण बहली में रोड किनारे ट्रक को छोड़ कर, जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया, पुलिस की टीम के द्वारा जब ट्रक के पास पहुंचकर, ट्रक की तलाशी ली गई, तब उसके ट्रॉली को भूरे रंग की त्रिपाल से ढंक कर रखा गया था, पुलिस ने त्रिपाल को हटाकर देखा तो पाया कि उसमें 38 नग गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर बेरहमी पूर्वक भरा गया था। पुलिस ने सभी 38 नग गौ वंशों को गवाहों के समक्ष सकुशल बरामद कर लिया है, व गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। तथा ट्रक क्रमांक JH -02-BM -4221 को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।
➡️ मामले में पुलिस के द्वारा थाना कांसाबेल में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
➡️ पुलिस जप्त किए गए ट्रक के आधार पर मामले में विवेचना कर रही है, मामले से जुड़े गौ तस्करों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
➡️ मामले की कार्यवाही व ट्रक सहित गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, गोविंद नायक, आरक्षक शरद बेहरा व कमल शांति खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि कांसाबेल क्षेत्र में एक ट्रक से 38 नग गौ वंशों को छुड़ाया गया है, फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है, अग्रिम कार्यवाही जारी है, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।
