जशपुर/बागबहार :-दिनांक 16.04.26 को थाना बागबाहर पुलिस को फोन से सूचना मिली थी कि ग्राम हल्दी झरिया, बढ़ई पारा में मृतक सदानंद नाग को उसका बेटा घरेलू विवाद में लकड़ी की फाड़ी से मारकर हत्या कर दिया है, सूचना पर थाना बागबहार की पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुई, घटना स्थल के निरीक्षण व शव पंचनामा की कार्यवाही किया गया, मृतक सदानंद नाग की पत्नी जो कि आरोपी विजय नाग की सौतेली मां है ने बताया कि आरोपी विजय,मृतक सदानंद नाग की पहली पत्नी का बड़ा बेटा है, दिनांक 16.04.26 की शाम करीबन 04.30 बजे दोनों बाप बेटों में किसी घरेलू बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, इसी दौरान आरोपी विजय नाग के द्वारा आवेश में अपने पिता मृतक सदानंद नाग के सिर व माथे पर लकड़ी की फाड़ी से वार कर हत्या कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा शव पंचनामा के पश्चात मृतक सदानंद नाग के शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया। डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर पर आई चोट के कारण हत्यात्मक बताया गया है।
➡️ मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा आरोपी विजय नाग के विरुद्ध हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
➡️ पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय नाग को हिरासत में ले लिया गया, पूछताछ पर विजय नाग ने बताया कि घटना दिनांक को उसका पिता उसे काम नहीं करते हो कहकर उलाहना दे रहा था, व मिट्टी की गोली को गुलेल में फंसाकर उसे मारने का प्रयास कर रहा है, उसी दौरान आरोपी ने आवेश में आकर पास में रखी लकड़ी की फाड़ी से अपने पिता के सिर व माथे पर वार कर दिया, जिससे उसके पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी विजय के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी को भी जप्त कर लिया है।
➡️ आरोपी विजय नाग के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 18.04.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार, निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, प्रधान आरक्षक मनधनी पैंकरा, आरक्षक पवन पैंकरा व अजय खेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना बागबाहर क्षेत्र में घरेलू विवाद पर अपने पिता की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी को भी जप्त किया गया है।
