सह संपादक सुखदेव आजाद
जिला नारायणपुर
कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और विस्तारित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान फिजियोथेरेपी उपकरणों की खरीद, एंटी-रेबीज एवं मलेरिया इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन निर्णयों से स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।
इसके अलावा, अस्पतालों में सोलर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

