जशपुर के बिसबहरी गांव में दर्दनाक घटना: दो बच्चों के शव तालाब से बरामद

 बगीचा:-जशपुर जिले के बगीचा थाने से आ रही है, जहां दो बच्चों की तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है।

घटना के सम्बन्ध में अब तक जो जानकारी मिल रही है, उस अनुसार यह मामला बगीचा थाने के महादेव डाँड़ क्षेत्र का है, जहां बिसबहरी गांव के दो बच्चे कल से ही लापता थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी, पुलिस जब गांव पहुंचकर खोजबीन करना शुरू की तो गांव के तालाब से ही दोनों बच्चों की लाशें मिली है।

मृतक बच्चों के नाम क्रमशः गोल्डी टोप्पो 7 वर्ष और अनीस टोप्पो 8 वर्ष है, जो बिसबहरी ग्राम के ही हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और पंचनामा कार्यवाही कर रही है।

इधर क्षेत्र में इन दो बच्चों के गायब होने और बॉडी तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी के साथ गॉसिप भी चल रही है, इस संबंध पुलिस सभी पहलुओं और तथ्यों पर जांच के साथ कड़ी नजर बनाए हुए है, ताकि घटना के वास्तविक तथ्यों तक पहुंचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post