सह संपादक सुखदेव आज़ाद
जिला गरियाबंद
जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री बीएस उइके द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
कलेक्टर ने विशेष रूप से साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पेयजल सुविधा, रसोईघर एवं शौचालय की स्थिति पर ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रहे, जिससे बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का बेहतर होना भी अत्यंत आवश्यक है।
प्रशासन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।




