‘मोर गाँव मोर पानी’ अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




*सह संपादक सुखदेव आज़ाद* 

 जिला बलौदा बाजार 
जिले के बलौदा बाजार में भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर को देखते हुए “मोर गाँव मोर पानी” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि जिले में अब तक 45 हजार से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे जल संकट से निपटने में काफी मदद मिल रही है। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन और जल के समुचित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।



कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि [जिला बलौदा बाजार  को जल समृद्ध बनाने के लिए जन भागीदारी और जागरूकता सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।




Post a Comment

Previous Post Next Post