👉🏽सह संपादक सुखदेव आजाद
रायपुर संभाग
जिला धमतरी
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि विभाग के 40 अधिकारियों का एक दल आज छह दिवसीय अंतर्राज्यीय अध्ययन एवं प्रशिक्षण यात्रा के लिए महाराष्ट्र के लिए रवाना हुआ।
इस दौरान अधिकारी बीड़ और बारामती क्षेत्रों में आधुनिक कृषि पद्धतियों का अवलोकन करेंगे। यात्रा में AI आधारित स्मार्ट खेती, प्रभावी जल प्रबंधन तथा नवीन कृषि तकनीकों का प्रत्यक्ष अध्ययन शामिल है। साथ ही, इजरायल और जापान की उन्नत तकनीकों पर आधारित प्रिसीजन फार्मिंग की जानकारी भी दी जाएगी।
अधिकारियों को फसल विविधीकरण, माइक्रो इरिगेशन और अन्य आधुनिक कृषि उपायों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे खेती को अधिक उन्नत और लाभकारी बनाया जा सके।
यह पहल धमतरी जिले में तकनीक आधारित, टिकाऊ और लाभकारी कृषि को प्रोत्साहित करेगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

