सह संपादक सुखदेव आजाद
दुर्ग संभाग
जिला बालोद
बालोद,
में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की बढ़ती चिंताओं के बीच पुलिस विभाग ने बड़ी पहल करते हुए ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने आज पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक लेकर सभी लंबित गुमशुदगी प्रकरणों की गहन जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुमशुदा बालक-बालिकाओं की जल्द से जल्द तलाश कर उन्हें उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुँचाया जाए।
इस दौरान सबसे अहम बात यह रही कि अब साइबर सेल की आधुनिक तकनीक का उपयोग कर गुमशुदा व्यक्तियों की खोज तेज की जाएगी, जिससे मामलों का जल्द खुलासा हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि हर केस में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाना अनिवार्य होगा, साथ ही नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप भी सुनिश्चित करना होगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं साइबर सेल अधिकारी उपस्थित रहे।
