सारंगढ़-बिलाईगढ़ में “नेक्स्ट जेन 2.0 आपातकालीन सेवा का शुभारंभ
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं त्वरित आपातकालीन सहायता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से “नेक्स्ट जेन डायल 112 (Phase-2)” सेवा का शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक आपातकालीन सेवा का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया इसी क्रम में सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हाईटेक डायल 112 सेवा के तहत प्राप्त 10 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पद्मिनी भोय साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही इन अत्याधुनिक वाहनों को जिले के सभी थाना एवं चौकियों में तैनात किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को 24×7 त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। डायल 112 सेवा के अंतर्गत पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, अग्निशमन सेवा, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन तथा हाईवे इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को एक ही नंबर से जोड़ा गया है डायल 112 के नए वाहनों में जीपीएस सिस्टम, स्मार्टफोन, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डिश कैमरा, मोबाइल एनवीआर तथा सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन तकनीकों के माध्यम से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग तथा त्वरित सूचना संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
सेवा की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्राइमरी एवं सेकेंडरी सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर रायपुर स्थित C4 एवं पुलिस मुख्यालय में स्थापित किए गए हैं कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने डायल 112 सेवा की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव के अंतिम छोर तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बचत एवं सामूहिक यात्रा को बढ़ावा देने की भी अपील की विधायक कविता प्राण लहरे ने डायल 112 सेवा को आम जनता के लिए बड़ी सौगात बताया, वहीं विधायक गनपत जांगड़े ने सेवा की प्रशंसा करते हुए डायल 112 स्टाफ से आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने का आग्रह किया कलेक्टर पद्मिनी भोय साहू ने बताया कि
एक्के नंबर सब्बो बर थीम पर आधारित यह सेवा पुलिस, अग्निशमन एवं चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत कर नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगी कार्यक्रम में एसडीएम वर्षा बंसल, एसडीओपी स्नेहिल साहू, उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा, कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया