💥*अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई*💥



बिलासपुर में 2 पोकलेन, 1 जेसीबी सहित 20 वाहन जब्त

 बिलासपुर संभाग 
बिलासपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 पोकलेन मशीन 1जेसीबी मशीन तथा 20 वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन में की गई उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
 इसी क्रम में ग्राम महमंद (सीपत क्षेत्र) में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया कार्रवाई के दौरान एक वाहन को जांच चौकी लावर लाया गया, जबकि दूसरे वाहन का चालक वाहन को सड़क के बीच छोड़कर चाबी लेकर फरार हो गया। वाहन मालिक को तत्काल सूचना दी गई, लेकिन उसके उपस्थित नहीं होने पर संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ थाना तोरवा में एफआई आर दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है खनिज विभाग द्वारा 7 मई से 20 मई 2026 तक चकरभाठा बोदरी सकरी बेलगहना रतनखंडी करहीकछार सलका पोड़ी महमंद लालखदान मंगला, मस्तूरी, चौरमट्टी एवं लखराम सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर अवैध रेत परिवहन के 14 मुरूम के 1 चूनापत्थर के 2 तथा मिट्टी-ईंट परिवहन के 3 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के तहत 12 हाईवा, 7 ट्रैक्टर एवं 1 माजदा वाहन जब्त कर थाना सकरी, चकरभाठा, कोटा, सरकंडा तथा जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखा गया है इसके अलावा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर ग्राम सोढ़खुर्द एवं करहीकछार से 2 पोकलेन मशीनें जब्त की गईं। वहीं चौरमट्टी क्षेत्र में मुरूम के अवैध उत्खनन में संलिप्त 1 जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया है खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में रेत, मुरूम एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम को भी लगातार प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post