पत्थलगांव। गोमती साय ने विधायक निवास कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ की 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाली आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा करीना सींग का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी नई ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पत्थलगांव विकासखंड के उन विद्यालयों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने स्कूलों का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य की उपस्थिति में विधायक द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर प्राचार्यों का सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वालों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाला की प्राचार्य उर्सेला टोप्पो तथा शासकीय हाई स्कूल कुमेकेला के प्राचार्य कीर्ति सागर धुर्वा सहित कुल 14 विद्यालयों के प्राचार्य शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोमती साय ने कहा कि यह पूरे पत्थलगांव ब्लॉक के लिए गर्व की बात है कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण से क्षेत्र के विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है।
इस दौरान विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पाढी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

