💥सर्व रविदास समाज की जिला स्तरीय महा बैठक 17 मई को पिपरडुला (सरसीवां) में, समाज को संगठित करने जुटेंगे हजारों समाजजन💥

*राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा होंगे शामिल, शेष पदाधिकारियों का होगा मनोनयन*

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
सर्व रविदास समाज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा समाज को संगठित, शिक्षित एवं आर्थिक-सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 17 मई 2026, रविवार को ग्राम पंचायत भवन पिपरडुला (सरसीवां) में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया है। यह महत्वपूर्ण बैठक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें जिले भर से समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

बैठक को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निवासरत सर्व रविदास समाज के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है, ताकि समाज की एकता और संगठन को और मजबूत किया जा सके।

इस जिला स्तरीय बैठक में समाज के विकास, शिक्षा, आर्थिक उत्थान, सामाजिक एकजुटता एवं संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही जिले में शेष बचे पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रहेगी कि छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड रायपुर के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त माननीय ध्रुव कुमार मिर्धा सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होकर समाजजनों को संबोधित करेंगे।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास के रिश्तेदारों एवं सामाजिक बंधुओं को भी बैठक में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि समाज की ताकत और एकता का परिचय दिया जा सके। बैठक स्थल पर भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

जिला अध्यक्ष बंशी लाल मिरी ने कहा कि यह बैठक समाज के भविष्य की दिशा तय करने वाली ऐतिहासिक बैठक साबित होगी, जिसमें समाज हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post