पत्थलगांव में अवैध कबाड़ माफिया का जाल, चोरी के सामान की खपाई का बड़ा अड्डा बना शहर

 

पत्थलगांव के जशपुर रोड, अंबिकापुर रोड और रायगढ़ रोड पर अवैध कबाड़ का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोरी का सामान इन्हीं कबाड़ दुकानों में खपाया जा रहा है।

चोरी के माल को घरों में किया जा रहा डंप

सूत्रों के अनुसार, कबाड़ माफिया अब कार्रवाई से बचने के लिए चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स, तांबे के तार और अन्य कीमती सामानों को रिहायशी इलाकों के घरों में छिपाकर रख रहे हैं।

अंतर-जिला नेटवर्क से बढ़ा कारोबार

पत्थलगांव की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर पड़ोसी जिलों से बड़े पैमाने पर अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग पर सांठगांठ के आरोप लगाए हैं।

 स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

नगरवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के पीछे कबाड़ कारोबारियों का बड़ा हाथ है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही।

कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति?

जब भी मामला गरमाता है, प्रशासन एक-दो जगह छापेमारी कर औपचारिकता निभा देता है। कुछ दिनों बाद फिर वही अवैध कारोबार शुरू हो जा रही है|

जनता का बड़ा सवाल

इतने बड़े अवैध नेटवर्क के सामने आने के बावजूद आखिर प्रशासन स्थाई और कठोर कार्रवाई करने से क्यों बच रहा है? पत्थलगांव की जनता अब जवाब मांग रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post