जिला मुंगेली
कानून व्यवस्था बनाए रखने लगातार कार्यवाही जारी मुंगेली जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है असामाजिक तत्वों, शांति भंग करने वालों तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर मुंगेली पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, वाहन जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ लगाने, विवाद उत्पन्न करने एवं आमजन की सुरक्षा में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अशांति फैलाने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

