जिला सक्ति
सक्ती विकासखंड की प्रमुख पंचायतों में शामिल, प्रशासनिक गतिविधियों से भी बढ़ी पहचान सक्ति विकासखंड अंतर्गत आने वाली रगजा ग्राम पंचायत आज धार्मिक आस्था कृषि विकास और प्रशासनिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान बना रही है नवगठित सक्ती जिले की यह पंचायत क्षेत्र की बड़ी एवं महत्वपूर्ण ग्राम पंचायतों में गिनी जाती है रगजा गांव का प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर यहां के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह मंदिर सक्ती शहर के नंदली भांटा चौक से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिलता है भौगोलिक दृष्टि से रगजा ग्राम पंचायत लगभग 416 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। पंचायत का पिन कोड 495689 है जनगणना के आंकड़ों के अनुसार गांव में 525 से अधिक परिवार निवास करते हैं तथा कुल जनसंख्या लगभग 2,176 है। इनमें करीब 1,037 पुरुष एवं 1,139 महिलाएं शामिल हैं, जिससे गांव का लिंगानुपात संतुलित माना जाता है रगजा पंचायत कृषि क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान रखती है यहां स्थित शासकीय कृषि बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र किसानों के लिए उन्नत बीज उपलब्ध कराने और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इससे आसपास के किसानों को भी लाभ मिल रहा है ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत क्षेत्र में समय-समय पर सुशासन तिहार एवं जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं आवागमन की दृष्टि से भी रगजा पंचायत काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है यह पंचायत बोरदा सकरेलीकलां पतेरापाली खुर्द सहित अन्य गांवों एवं सक्ति शहर से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ी हुई है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलती है

