जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही
ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित जिले के बैगा बहुल दूरस्थ वनांचल क्षेत्र आमाडोब में आज प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखा शिविर में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, विद्युत, शिक्षा, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ग्रामीणों द्वारा राशन कार्ड,पेंशन आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा एवं भूमि संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जबकि अन्य मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया इस दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए आवश्यक प्रमाण पत्र स्वीकृति पत्र एवं अन्य दस्तावेज वितरित किए गए शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान हितग्राही योजनाओं सहित कई योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ग्रामीणों ने शिविर आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर अधिकारियों की उपस्थिति से समस्याओं के समाधान में सुविधा मिल रही है और शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंच रही है।

